LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

BPSC शिक्षिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पति ने ही लव अफेयर के शक में मारी गोली,बंदूक सटा लिखवाया सुसाइड नोट

समस्तीपुर जिले के खोकशाहा गांव में 24 दिसंबर को BPSC शिक्षिका मनीषा कुमारी की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया।

BPSC शिक्षिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पति ने ही लव अफेयर क
BPSC शिक्षिका की हत्या का खुलासा- फोटो : freepik

samastipur crime: समस्तीपुर जिले के खोकशाहा गांव में 24 दिसंबर को BPSC शिक्षिका मनीषा कुमारी की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। शुरुआती जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया था, लेकिन पुलिस ने खुलासा किया कि मनीषा की हत्या उसके पति अनीश ने अफेयर के शक में की थी। पति अनीश को शक था कि मनीषा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और वह उससे शादी कर सकती है। इसी शक ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का कारण बना।

हत्या की साजिश और सुसाइड नोट का खेल

पुलिस जांच में पता चला कि अनीश ने हत्या से पहले एक साजिश रची। उसने 21 दिसंबर को गन प्वाइंट पर मनीषा से सुसाइड नोट लिखवाया। इसके लिए उसने क्रेडिट कार्ड से ₹35,000 में एक पिस्टल और 5 कारतूस खरीदे। 24 दिसंबर की सुबह अनीश ने मनीषा को गोली मार दी।

हत्या से पहले का घटनाक्रम

हत्या से पहले मनीषा अपने ससुराल में करीब सात दिन तक रही। पति अनीश और उसके परिवार ने उसी दौरान हत्या की साजिश बनाई। घटना के वक्त सास-ससुर भी घर में मौजूद थे। पुलिस ने घर से 4 कारतूस, 1 पिस्टल, एक खोखा, और सुसाइड नोट बरामद किया।

परिवार की भूमिका और गिरफ्तारियां

हत्या में पति अनीश के अलावा, सास सुनैना देवी और ससुर नरेश साह भी शामिल थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हथियार सप्लाई करने वाले ललन और हर्षित को भी हिरासत में लिया गया है।

NSIT
Nsmch

जांच और खुलासा

हत्या के बाद परिवार ने इसे जमीन विवाद से जोड़ा, लेकिन पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामले की असलियत सामने आई। मायके वालों ने भी पुलिस को आवेदन दिया था, जिसमें पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात कही गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शिक्षिका का संघर्ष और उपलब्धियां

मनीषा कुमारी ने चार साल पहले शादी की थी। डेढ़ साल पहले वह सरकारी टीचर बनीं। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं मनीषा ने ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। उनके यूट्यूब चैनल "मनीषा साह" पर प्रतियोगी परीक्षाओं और जॉब से संबंधित वीडियो उपलब्ध हैं।

पुलिस की अगली कार्रवाई

मनीषा के भाई ने इस हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इंसाफ की मांग की है। पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है ताकि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला जा सके।