LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BHABHUAA CRIME - बिहार से अपराधी को गिरफ्तार यूपी ले जा रही थी वाराणसी कैंट पुलिस, रास्ते में ढाबे पर बाथरुम के बहाने गया और लगा ली फांसी

KAIMUR CRIME - वाराणसी कैंट पुलिस की कस्टडी में मोहनिया के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जीटी रोड के किनारे स्थित एक ढाबे के बाथरुम में खुद को फांसी लगाई। परिजनों ने मौत पर संदेह जाहिर किया है।

BHABHUAA CRIME - बिहार से अपराधी को गिरफ्तार यूपी ले जा रही

 BHABHUAA - कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के nh 30 पर एक मामला प्रकाश में  आया, जब उत्तर प्रदेश कैंट थाने की पुलिस शाहपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में एक होटल में रुके, जहां गिरफ्तार आरोपी ने बाथरुम में आत्महत्या कर ली। 

इस पूरे मामले पर मृतक पंचम पांडे के भाई बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की पुलिस हमारे घर में पहुंची हमारे घर रात को पहुंची और हमारे भाई को बोली कि कॉर्पोरेट करिए शाहपुर थाना चलिए  2:00 बजे रात को पुलिस ले गई और 12:00 बजे दिन को सूचना मिला कि उनकी मौत हो गई।

 हम लोगों को पुलिस पर शक हो रहा है  दिन में 12:00 तक कोई सूचना हम लोगों को नहीं दिया गया कि किस थाने हमारे भाई को ले जाया जा रहा है और हम लोग कहां तलाशे  3:30 घंटे में हमारे पास से कोई भी व्यक्ति चलकर बनारस पहुंच सकता है। लेकिन हमारे भाई को पुलिस कहां रखी थी, कैसे रखी थी यह पता नहीं चल पाया।

 अब 12:00 दिन को मोहनिया पुलिस द्वारा हमें बताया गया कि आपका भाई फांसी लगाकर मृत्यु हो गया है तब हम लोग यहां पोस्टमार्टम कराने आए हम लोग न्याय चाहते हैं। हमारे भाई फांसी लगाकर नहीं मर सकते हैं। पुलिस के संरक्षण में कैसे कोई फांसी लगाकर मर सकता है, जो भी पुलिसकर्मी इसमें शामिल हैं उस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

 वहीं परिवार की महिला सदस्य ने पुलिस पर भारी आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक के नाक से ब्लड पीठ पर चोट के निशान सिर पर मारपीट के निशान है हम लोग न्याय चाहते हैं पुलिस के मारपीट के वजह से उनकी मौत हुई पुलिस दोषी है।

मोहनिया पुलिस को दी गई जानकारी

इस पूरे मामले पर मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बताते हैं कि इस मामले पर उत्तर प्रदेश की पुलिस मोहनिया थाना अध्यक्ष को फोन से सूचना दिया शाहपुर थाना क्षेत्र के पंचम पांडेय को  कैंट थाना की पुलिस गिरफ्तार करके बनारस ले जाने के क्रम में मोहनिया से लगभग 5 किलोमीटर पीछे एक ढाबा पर रुकी और मृतक बाथरूम करना चाहता था। जिसको बाथरूम करने के लिए बाथरुम में ले गए।

 बाथरूम का दरवाजा कुछ देर तक नहीं खुलने से लोगों को शक हुआ और फिर बाथरूम खटखटाया गया दरवाजा फिर भी नहीं खुला और ना ही किसी ने आवाज दिया तो दरवाजा तोड़ा गया और दरवाजा तोड़ने के बाद देखा गया कि मृतक के गले में गमछा बना हुआ था और मृतक गिर पड़ा।

 तत्पश्चात उत्तर प्रदेश की पुलिस मृतक को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले आई और चिकित्सकों ने जांच किया और उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के द्वारा मोहनिया पुलिस को सूचना दिया गया और मोहनिया पुलिस द्वारा अपने बड़े अधिकारियों को सूचना दिया गया।

 बड़े अधिकारियों के आदेश अनुसार उसमें मजिस्ट्रेट स्तर  के जांच की गई अनुमंडल पदाधिकारी और मोहनिया पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इस घटना की जांच किया उसे पूरे मामले का वीडियो ग्राफी कराया गया है। कैंट थाना के अनुसंधान प्रभारी के बयान पर मोहनिया थाने में ud  दर्ज किया गया है। 

मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उसमें जांच किया जा रहा है आगे की कार्रवाई जो भी दोषी होगा किया जाएगा 

मृतक के खिलाफ कैंट थाना में एक नाबालिक नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी कर कोई भाग गया था। जिसमें अनुसंधान के क्रम में इनका नाम आया था। जिसमें पुलिस पूछताछ के लिए इनका उत्तर प्रदेश बनारस के कैंट ले जा रही थी।

REPORT - DEVBRAT TIWARI