LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

BIHAR CRIME - CM नीतीश के दौरे से पहले मधुबनी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

BIHAR CRIME - रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा मधुबनी पहुंचेगी। वहीं सीएम की यात्रा से पूर्व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते यहा मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। बताया गया यह फैक्ट्री पुलिस थाने से 700 मीटर की दूरी पर चल थी।

BIHAR CRIME - CM नीतीश के दौरे से पहले मधुबनी में मिनी गन फै

MADHUBANI / PATNA - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी पहुचेंगे। दौरे से ठीक पहले खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार और झांझपट्टी गांव में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। बिहार एसटीएफ ने गुरुवार देर रात फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और खुटौना थाना समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, निर्माण सामग्री और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले का अनुसंधान अभी जारी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध फैक्ट्री कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र की आड़ में संचालित हो रही थी। फैक्ट्री खुटौना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्माणाधीन हथियार, उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गईं है। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया.पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर तक जुड़े हुए हैं। मुंगेर के कुशल कारीगर इस कारोबार में शामिल थे। इन कारीगरों ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में किराए के मकान में रहकर यह काम किया।

ममले को लेकर डीएसपी फुलपरास ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा संभावित है, ऐसे में अभी पिछले 15 दिन से गश्ती बढ़ा दी गई है।इसी दौरान 9 जनवरी को ग़श्ती के दौरान अवैध हथियार की गुप्त सूचना मिली। उसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने झांझपट्टी गांव स्थित राजू कुमार साह के घर को घेरकर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान दो अपराधी राजू कुमार साह और एक मुंगेर के राज कुमार चौधरी को पकड़ा।वहां मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जिससे कई अर्ध निर्मित हथियार बरामद हुए। 

वहां से मिले इनपुट के आधार पर खुटौना बाजार स्थित किसान ऑटो पार्ट के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी में इस्तियाक आलम, इफ्तिखार आलम और इम्तियाज आलम नाम के तीन व्यक्ति को दबोचा गया। साथ भी भारी मात्रा में हथियार की अर्ध निर्मित सामग्री बरामद हुई।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, खासकर तब जब 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के दुर्गीपट्टी में "प्रगति यात्रा" के तहत आने वाले हैं।यह घटना स्थानीय प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठाती है। उल्लेखनीय है कि खुटौना बाजार, जिसे व्यापारिक क्षेत्र के रूप में शांतिपूर्ण माना जाता था, वहां गन फैक्ट्री के खुलासे ने स्थानीय निवासियों को स्तब्ध कर दिया है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ