LATEST NEWS

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

  • Bihar Panchayat
  • Bihar Panchayat Election: राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे-मतदान की तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा, पंचायती राज

  • Varanasi Bihar Kolkata Expressway
  • Bihar Expressway Project: बिहार के 4 जिलों से गुजरेगा 35 हजार करोड़ का एक्सप्रेस-वे, इस जिला का सफर

Bihar Crime : बाजार से लौट रही किशोरी से मनचलों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime :सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बाजार से लौट रही किशोरी से मनचलों ने किया गैंग
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है, जहाँ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। 

प्राथमिकी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब पाँच बजे की है जब किशोरी बाजार से किराना का सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी। रास्ते में तीनों युवकों ने उसे कथित तौर पर जबरन पकड़ लिया और पास की एक झाड़ी में खींचकर ले गए। आरोप है कि वहाँ दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरे युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। 

पीड़िता के पिता ने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर इसुआपुर थाना क्षेत्र के अमरदह गाँव निवासी नीतीश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो और अनुज कुमार प्रसाद को नामजद किया है। उनके आवेदन के आधार पर थाने में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। 

मशरख के डीएसपी संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा और अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों नामजद आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-183 के तहत उसका बयान दर्ज कराने के लिए छपरा भेज दिया गया है। फिलहाल, सारण पुलिस इस सनसनीखेज मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जाँच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट