LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

गांव में प्रेम प्रंसग के विवाद में चली गोलियां, दो युवक गोली लगने से घायल, पुलिस जांच में जुटी

गांव में प्रेम प्रंसग के विवाद में चली गोलियां, दो युवक गोली

chhapra - बिहार के सारण ज़िले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गाँव में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी और मारपीट ने जल्द ही गोलीबारी का रूप ले लिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  गोली चलने की आवाज से पूरे गाँव में अफरातफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों में छिप गए। घटना की जानकारी मिलते ही अवतार नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

ग्रामीणों के अनुसार, गाँव की एक युवती से प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था। शनिवार को यही पुराना विवाद फिर गरमा गया और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे नरांव गाँव के 22 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह और मदनपुर के विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ करीमन घायल हो गए। प्रकाश कुमार सिंह को छाती और पेट में गोली लगी है, जबकि विश्वजीत कुमार सिंह के पैर में गोली लगी।

Diarch GO

गोली लगने के बाद दोनों घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। स्वजनों ने बताया है कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पीएमसीएच पहुँच गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अवतार नगर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी गाँव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि यह घटना प्रेम प्रसंग के विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। पुलिस फिलहाल हथियार की पहचान और गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।