LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Girlfriend Turned Wife: फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के गांव, नहर के किनारे हो रही थी दिल की बात, ग्रामीणों ने करा दिया विवाह

Girlfriend Turned Wife: प्रेमिका अपने प्रेमी को मिलने के लिए पार्क बुलाया और प्रेमी भी अपने प्रेमिका से मिलने आ गया।नहर के किनारे दोनों प्रेमी जोड़ी मिल रही थी कि ग्रामीणों ने धर दबोचा और...

Girlfriend Turned Wife:
नहर के किनारे हो रही ती दिल की बात, ग्रामीणों ने करा दिया विवाह- फोटो : Reporter

Girlfriend Turned Wife:छपरा में एक अनोखी घटना सामने आई,जहाँ फेसबुक पर प्यार करने वाले एक जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर उनकी शादी करवा दी। चंदन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गाँव पहुँचा।दोनों गाँव के पास एक नहर पर मिले, जहाँ ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

फेसबुक पर हुए प्यार को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमिका के गांव पहुंचकर अपने प्रेम का इजहार करना प्रेमी युगल को उस समय महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने प्रेमी एवं प्रेमिका को प्यार का इजहार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। घटना सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के पचरुखी थाना अंतर्गत आलापुर गांव निवासी चंदन कुमार मांझी पिता संजय मांझी को फेसबुक के माध्यम से दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव की रहने वाली एक युवती से प्यार हो गया था। 

Diarch GO

अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए रविवार को युवक सीवान से दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव पहुंचा हुआ था। दोनों प्रेमी एवं प्रेमिका पिलुई गांव के समीप स्थित नहर पर पहुंचकर अपने प्यार का इजहार कर रहे थे ।इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी एवं प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर गांव ले आए जिसके बाद गांव के ही मंदिर में प्रेमी एवं प्रेमिका की ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी करवा दी गई। गांव में अचानक हुई इस इस अनोखी शादी को देखने के लिए गाँव में भारी भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि युवती की शादी अगले महीने होने वाली थी।