LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

छपरा में तांडव: बीच बाजार फायरिंग कर बदमाशों ने लूटी ज्वेलरी शॉप, 15 लाख उड़ाकर पुलिस को दी खुली चुनौती

सारण के मुहम्मदपुर बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैला दी। दो बाइकों पर सवार पाँच हथियारबंद बदमाशों ने 'गुप्ता ज्वेलर्स' में घुसकर महज कुछ मिनटों में 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

छपरा में तांडव: बीच बाजार फायरिंग कर बदमाशों ने लूटी ज्वेलरी

Chhapra - बिहार के सारण जिले में बेखौफ अपराधियों ने रविवार को पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। मांझी थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से करीब 15 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली।

फायरिंग करते हुए दुकान में घुसे अपराधी

जानकारी के अनुसार, घटना मुहम्मदपुर एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में स्थित गुप्ता ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार’ में हुई। दुकान संचालक बृज बिहारी लाल गुप्ता जब ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने हवा में फायरिंग की, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

महज कुछ मिनटों में लूट को दिया अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक पाँच में से तीन अपराधी हथियार लहराते हुए दुकान के अंदर घुसे। अपराधियों ने दुकानदार को गन पॉइंट पर लिया और जेवरात व कैश को साथ लाए बोरे में भर लिया। दो अपराधी बाहर रहकर पहरा दे रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उत्तर दिशा की ओर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ 2 राजकुमार मौके पर पहुंचे।   

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी फुटेज : लूट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। 

छापेमारी : पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यवसायियों में आक्रोश और डर

इस दुस्साहसिक लूट के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी भय व्याप्त है। व्यवसायियों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।