LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे ऑटो सवार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, चार गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : छपरा-मशरक मुख्य पथ पर गौरा के औदालपट्टी माता स्थान के समीप बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

Bihar News : छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, विंध्याचल दर्शन के
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : दशहरा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन की आस लेकर घर से निकले श्रद्धालुओं की यात्रा रास्ते में ही दर्दनाक हादसे में बदल गई। छपरा- मशरक मुख्य पथ एसएच-90 पर गौरा के औदालपट्टी माता स्थान के समीप बालू लदे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया। जिस यात्रा को आस्था और उत्साह से शुरू किया गया था, उसका अंत परिवारों के लिए कभी न भूलने वाले दुख में हुआ।

मौके पर अफरा तफरी 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मशरक से ऑटो पर सवार होकर सभी लोग दशहरा पूजा के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने ऑटो को जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल: 

हादसे की सूचना मिलने पर गौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नगरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दो परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं

मृतकों की पहचान मशरख थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगोई निवासी प्रमोद पंडित और नीरज के रूप में हुई है। दोनों की मौत से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं। त्योहार के मौके पर हुई इस दुर्घटना से इलाके में भी शोक का माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

NSIT
Nsmch

धर्मेन्द्र रस्तोगी की रिपोर्ट