LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Patna high court news आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त 1328 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत चयन को चुनौती देनेवाली याचिका खारिज

Patna high court news हाईकोर्ट ने आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त 1328 अभ्यर्थियों को राहत देते हुए चयन को चुनौती देनवाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभ्यर्थियों को प्रतिवादी नहीं बनाने को आधार बनाया

Patna high court news आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त

PATNA - पटना हाईकोर्ट ने आयुष चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए 1328 अभ्यर्थियों के चयन को चुनौती देने वाली अर्जी को खारिज कर दिया।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को इस मामलें में प्रतिवादी नहीं बनाया गया है। जस्टिस नानी तागीया ने मुकेश कुमार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद उसे खारिज कर दिया।गौरतलब है कि गत 21 फरवरी को जारी आयुष चिकित्सा अधिकारी परिणाम को चुनौती दी गई थी।

 इसमें कहा गया कि बिहार पदों और सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण और शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए) अधिनियम, 2019 के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा जारी आरक्षण से संबंधित अधिसूचना का उल्लंघन कर परिणाम जारी किया गया है।उन्होंने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से जारी परिणाम को रद्द करने की मांग कोर्ट से की।

Diarch GO

कोर्ट ने कहा कि आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए चयनित 1328 उम्मीदवारों को इस मामलें में प्रतिवादी नहीं बनाया गया है।ऐसे में चयनित अभ्यर्थियो को सुने बिना निर्णय देना कानून सही नहीं है।कोर्ट ने रिट याचिका को खारिज कर दिया।