LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

BPSC 80,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली का ऐलान: चौथे चरण में होगी बड़े पैमाने पर भर्ती

बिहार सरकार ने चौथे चरण में 80,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का बड़ा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी। इस भर्ती से राज्य के 75,000 स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी।

BPSC 80,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली का ऐलान: चौथे चरण में

बिहार सरकार ने एक बार फिर राज्य में शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि चौथे चरण में TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) के तहत 80,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछली TRE-3 प्रक्रिया में खाली रह गए 21,397 पदों को भी इस बार भर्ती में शामिल किया गया है।

सरकार का लक्ष्य राज्य के 75,000 से अधिक स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करना है, और इस योजना के तहत कुल 7 लाख शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चौथे चरण के तहत 80,000 पदों की भरती को लेकर सम्राट चौधरी ने युवाओं को पूरी मेहनत और लगन से तैयारी करने की सलाह दी है, ताकि यह अवसर उनका करियर बदल सके।

सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि एनडीए सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने डोमिसाइल नीति को लेकर सवाल उठाए हैं, और यह भी मांग की है कि बिहार के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।