LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

Bihar Police News: बिहार में 1 दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, SP के सख्त एक्शन से जिला पुलिस महकमे में मचा हड़कंप..

Bihar Police News - खगड़िया एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने को लेकर अवर निरीक्षक सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया गया कि अवकाश पर जाने के बाद अभी तक यह पुलिसकर्मी पर काम नहीं लौटे थे।

Bihar Police News: बिहार में 1 दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मी एक
13 पुलिसकर्मी निलंबित- फोटो : NEWS4NATION

KHAGARIA – जिले के पुलिस कप्तान की आदेश को अनसुना करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ा है। मामले में एसपी चंदन कुशवाहा ने अवर निरीक्षक सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं चौथम थाना के एक एएसआई को भी निलंबित किया गया है. एएसआई पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही, मनमानेपन, आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में खगड़िया के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने इस कार्रवाई को लेकर बताया कि जिला पुलिस बल के ये पदाधिकारी और कर्मी अवकाश में गये थे।  लेकिन अवकाश से पिछड़ रहे हैं या कर्तव्य से फरार हैं।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष / शाखा प्रभारी के प्रतिवेदन के आधार पर उनके पता पर पत्राचार किया गया था, लेकिन आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने कर्तव्य पर वो समय पर उपस्थित नहीं हुए। एसपी ने आदेश को नहीं मानने वाली इस गतिविधि को उन पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता और घोर लापरवाही करार दिया।

अयोग्य पुलिसकर्मी होने की पहचान

उन्होंने कहा कि यह इन पुलिसकर्मियों के मनमानेपन का ही नहीं बल्कि उनके एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी होने की पहचान है। एसपी ने वैसे पदाधिकारी व कर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्हें निलंबन की अवधि में सामान्य जीवन यापन भत्ता मिलेगा। निलंबन अवधि में वैसे अधिकारियों व कर्मी का मुख्यालय, पुलिस केंद्र रहेगा। 

NSIT
Nsmch

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी एसपी की गाज

 जिन पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित किया है, उनमें पुलिस केंद्र से पुलिस अवर निरीक्षक जागृति कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, महिला थाना के सहायक अवर निरीक्षक मोहन कुमार साह, हवलदार सुरेश राम, चित्रगुप्त नगर थाना के महिला सिपाही/683 जूली भारती, महिला सिपाही/384 नंदिता प्रियदर्शी, महिला सिपाही/372 पुष्पलता कुमारी, महिला सिपाही/643 कुमारी सुभद्रा राय, बेलदौर थाना महिला सिपाही/680 अनु कुमारी, सिपाही/29 राहुल कुमार, सिपाही/112 राजेश कुमार दास, सिपाही/229 चंदन कुमार को निलंबित किया गया है। 

इसके साथ चौथम थाना में पदस्थापित एएसआई सुरेंद्र महतो को एसपी चंदन कुशवाहा ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया एएसआई पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही, मनमानेपन, आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है बताया गया कि चौकीदार जय जय राम पासवान के साथ मारपीट कर मिट्टी भरा ट्रॉली लेकर अखिलेश कुमार उर्फ बालक तांती ने भाग गया. इस मामले में चौथम थाना में इसी वर्ष 18 मई 2024 थाना में कांड संख्या 140/24 दर्ज किया गया था. इसी मामले में एएसआई सुरेंद्र महतो कांड के अनुसंधानकर्ता थे