LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

BIHAR NEWS - डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में नई राह दिखा रहा राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, दो साल में 52वें से 7वें स्थान पर पहुंची रैकिंग

BIHAR NEWS – डा. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल कृषि विवि का आज स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कुलसचिव ने बताया कि दो साल में विवि की रैकिंग 52 से घटकर 7वें स्थान पर पहुंच गई है, जो कि बड़ा रिकार्ड है

 BIHAR NEWS - डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में नई राह दिखा र

SAMASTIPUR - देश के पहले राष्ट्रपति और कृषि मंत्री की जयंती के मौके आज बिहार के इकलौते डा. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कुलसचिव मृत्युंजय कुमार ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कुलपति डॉक्टर पीएस पांडेय के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। 

दो सालों में बनाए कई रिकॉर्ड

कुलसचिव ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले दो साल में विश्वविद्यालय 52वें रैंक से 7वां रैंक हासिल किया है। इसके अतिरिक्त 2 सालों में 11 पेटेंट और 10 नये प्रभेद जारी किये गये हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी देश को नई राह दिखा रहा है।

Diarch GO

ड्रोन पायलट की दी गई ट्रेनिंग

नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश के की राज्यों के लोगों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में वैज्ञानिकों के अतिरिक्त सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका है। 

डीन इंजीनियरिंग बोले- राजेंद्र बाबू से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए

डीन इंजीनियरिंग डॉ राम सुरेश वर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हम सबको मिलकर विश्वविद्यालय के विकास में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब अपना काम ईमानदारी से करेंगे, वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

NSIT
Nsmch

निदेशक छात्र कल्याण डॉ रमन त्रिवेदी ने सभी उपस्थित लोगों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व वैज्ञानिकों के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन एस्टेट आफिसर डॉ सी के झा के द्वारा किया गया था। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ झा ने कहा कि राजेन्द्र बाबू का देश के विकास में अहम योगदान है।