LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

ASIAN WOMANS HOCKEY CHAMPIONSHIP - सांस रोक देनी वाली मैच में भारत की बेटियां चीन को हराकर बनी चैम्पियन, जानें लगातार दूसरी बार एशियन चैपिंयनशीप जीतने क्या थी टीम का गेम प्लान

ASIAN WOMANS HOCKEY CHAMPIONSHIP - चीन को हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन महिला हॉकी चैंपियनशीप जीत लिया है। इस अवसर विजेताओ को ट्रॉफी देने पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री ने अगले साल बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स कराने की घोषणा की।

ASIAN WOMANS HOCKEY CHAMPIONSHIP - सांस रोक देनी वाली मैच मे
एशिया महिला हॉकी की चैंपियन बना भारत- फोटो : प्रणय राज

NALANDA - भारत की बेटियों ने चीन को हरा  चैम्पियंस ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा बरक़रार रखा । एशियन वीमेंस हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में बुधवार को चीन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही। कांटे की इस टक्कर में चीन ने पूरा जोर लगाया। दर्शकों के समर्थन व खिलाड़ियों के जज्बे ने चीनी खिलाड़ियों की एक नहीं चलने दी।

हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में ही दीपिका ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर चीन को मात दे दी। इससे पहले सेमीफाइनल में हारने वाली जापान व मलेशिया की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जापान ने एकतरफा मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मलेशिया को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कोरिया पांचवे तो थाईलैंड अंतिम स्थान पर रहा।

बिहार में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मनसुख मांडविया

 भारत सरकार के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2025 में बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जायेगा। उन्होने राजगीर खेल अकादमी परिसर में आज एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के समापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुये उक्त बातें कहीं। उन्होने एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी और कहा कि टीम इंडिया ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में जीत हासिल की। उन्होने पूरे टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बिहार सरकार को बधाई दी है और कहा कि बिहार सरकार ने बेहतर व्यवस्था किया। उन्होने कहा कि आने वाले 2025 में बिहार में हीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किया जायेगा।

पहला गोल दागने का था लक्ष्य

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होने कहा कि फाइनल मुकाबले में चीन में बेहतर प्रदर्शन किया खासकर डिफेंस में काफी मेहनत किया जिसके कारण मुकाबला काफी कड़ा रहा। उन्होने कहा कि टीम इंडिया का टारगेट था कि भारत पहला गोल दागे ताकि दबाब चीन पर बन सके। भारतीय खिलाडी दीपिका का खुल कर तारीफ करते हुये कहा कि दीपिका ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हुये गोल करने में कामयाब रही जिसके कारण भारतीय टीम का जो सपना था वह पूरा हुआ। 

NSIT
Nsmch

कोच ने की भारत सरकार की तारीफ

कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 28 सालों से हम लोग दर-दर भटक रहें थे लेकिन हमारी बातों को कोई  नहीं सुना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारी बातों को सुना और राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जिसमें इंटरनेशनल हॉकी मैच का आयोजन सफलतापूर्वक हो सका। मुख्यमंत्री के प्रयास से राजगीर में भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया गया और एक बेहतर टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि हमारी सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। राज्य व देश का नाम रौशन किया। हम आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखेंगे।  

चार माह में तैयार होगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन कर तैयार: कुमार रवि

 बिहार के मुख्यमंत्री के सचिव व भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि राजगीर खेल अकादमी परिसर में हॉकी के अलावा 20 प्रकार के खेल का आयोजन किया जायेगा। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी और टूर्नामेंट में बेहतर व्यवस्था को लेकर गौरवान्वित महसूस किया। उन्होने कहा कि आने वाले चार महीने के अंदर राजगीर खेल अकादमी परिसर में इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा जिसमें जल्द हीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जायेगा।

खेल स्टेडियम में फुड पार्क का दर्शकों ने उठाया लुत्फ

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दिन शुरू से अंत तक लोगों की भीड़ स्टेडियम में खचाखच भरी थी। खेल स्टेडियम में लगे फुड पार्क में लोग विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाते रहे। दर्शकों की मानें तो यहां का  खान पान की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी थी। बाजार मूल्य पर ही यहां के अधिकतर व्यंजन उपलब्ध थे। इससे यहां भीड़ लगी रही। फूड पार्क में साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था के कारण भी लोग यहां आते रहे। सबसे अधिक भीड़ बिहारी चटपटा व्यंजन लिट्टी चोखा पर रही। एग रोल, चाऊमीन की भी काफी मांग रही।

रिपोर्ट प्रणय राज