LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

CUET PG EXAM 2025: सीयूइटी पीजी के लिए आवेदन शुरू, 90 मिनट में इतने प्रश्नों का देना होगा जवाब,अवधि भी घटाई गई...

CUET PG EXAM 2025 - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूइटी पीजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनटीए ने इस बार आवेदन के लिए नया वेबसाइट शुरू किया है, जहां रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही टेस्ट के समय में भी कटौती की गई है।

CUET PG EXAM 2025: सीयूइटी पीजी के लिए आवेदन शुरू, 90 मिनट म

PATNA - :   कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूइटी पीजी) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडमिशन के लिए छात्र सीयूइटी पीजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए नयी वेबसाइट https://cuetpg.ntaonline.in/ पर जाकर कर सकते हैं। 

13 से 31 मार्च तक होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि  पिछले साल जो आवेदन फॉर्म pgcuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध था, वह अब एक नयी वेबसाइट https://cuetpg.ntaonline.in/ पर उपलब्ध है. आवेदन एक फरवरी तक कर सकते हैं। करेक्शन विंडो तीन से पांच फरवरी तक कर सकते हैं। मार्च के पहले सप्ताह में एग्जाम सेंटर जारी कर दिया जायेगा। एग्जाम से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। परीक्षा 13 से 31 मार्च तक आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के समय में की गई कटौती

एनटीए ने इस बार टेस्ट के समय में भी कमी की है। जहां पिछले साल टेस्ट की अवधि 105 मिनट थी, वहीं अब इसे घटाकर 90 मिनट कर दिया गया है। वहीं उम्मीदवारों को 75 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देने के लिए यह समय दिया जायेगा. सीयूइटी पीजी 2025 में कुल 157 विषय उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर उम्मीदवार अपनी पसंद का चयन कर सकते है. 

चार पेपर कोड का कर सकते हैं सिलेक्शन

एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है. कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह च्वाइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की च्वाइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा। हर सवाल चार अंकों का होगा। सही जवाब के लिए चार मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होती है. हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा।

NSIT
Nsmch

सभी कैटगरी में बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन फीस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस बार सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस में पिछले साल के मुकाबले सभी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है।  सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को अब 1,400 रुपये जबकि ओबीसी-एनसीएल और जनरल-इडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, थर्ड जेंडर कैटेगरी के लिए शुल्क 1,100 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये है. अतिरिक्त टेस्ट पेपर देने के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रति पेपर 600 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

परीक्षा केंद्रों में की गई कमी

भारत में सीयूइटी पीजी 2025 परीक्षा केंद्रों की संख्या को घटाकर 285 कर दिया गया है, जो पिछले साल 300 थी. इस बार उम्मीदवार अपने स्थाई या वर्तमान पते के आधार पर चार पसंदीदा शहरों का चयन कर सकते हैं, जबकि पिछले साल केवल दो विकल्प उपलब्ध थे.