LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

सरकारी स्कॉर्पियो बनी कहर की गाड़ी! ई-रिक्शा को रौंदा, दीवार तोड़ी, दो लोग ICU में भर्ती , ड्राइवर फरार

Bihar News: तेज रफ्तार सरकारी स्कॉर्पियो ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि स्कॉर्पियो आगे बढते हुए एक घर की बाउंड्रीवाल से जा टकराई जिससे दीवार गिर गई और गाङी बुरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गई।

सरकारी स्कॉर्पियो बनी कहर की गाड़ी! ई-रिक्शा को रौंदा, दीवार
सरकारी स्कॉर्पियो बनी कहर की गाड़ी!- फोटो : reporter

Buxer:  नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड पर बुधवार को जो मंजर दिखा, उसने कानून, सत्ता और सड़क तीनों की साख पर सवाल खड़े कर दिए। जिला प्रशासन की बताई जा रही तेज़ रफ्तार सरकारी स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हुई और पहले एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, फिर आगे बढ़ते हुए एक रिहायशी मकान की बाउंड्रीवाल को रौंद डाला।

हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक एवं एक यात्री को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।हादसे के पश्चात्, वाहन चालक स्कॉर्पियो छोङकर फरार हो गया। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों कि भीङ ने सङक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थानीयों के अनुसार, वाहन के आगे ‘राज्य कर संयुक्त आयुक्त, बक्सर अंचल, बिहार सरकार’  बोर्ड लगा हुआ था तथा गाङी के अंदर से प्राप्त पहचान पत्र पर चालक का नाम अभिषेक कुमार अंकित है। स्कॉर्पियो का नम्बर BR44P8196  बताया जा रहा है।क्षतिग्रस्त दीवार शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक पांडेय के घर की बताई जा रही है। इस लापरवाही पर रोष प्रकट करते हुए उन्होंने जाँच की माँग की।

सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया तथा फरार चालक की तलाश शुरु कर दी।फिलहाल घायलों में से किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है परन्तु उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।ऐसी घटनाएँ सरकारी महकमों के वाहनों की तेज रफ्तार तथा उनके चालकों के गैरजिम्मेदाराना हरकतों पर सवाल खडे करते हैं

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट