LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

बक्सर के अहिरौली गंगा घाट पर 15 जुलाई को भव्य गंगा आरती समारोह, पहली बार पांच पंडा महाराज करेंगे महाआरती, राजकुमार चौबे होंगे शामिल

बिहार में पहली बार पांच पंडा महाराज बक्सर में गंगा महारती कराएंगे. इसमें विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आरती में सम्मिलित होंगे।

Vishwamitra Sena
Vishwamitra Sena- फोटो : news4nation

Bihar News:  मां गंगा दल सेवा समिति एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में बक्सर जिले के अहिरौली गंगा घाट पर 15 जुलाई को सायं 06 बजे एक भव्य महाआरती का आयोजन होने जा रहा हैं। यह आयोजन मां गंगा दल सेवा समिति एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में होगा. स्थानीय गंगा समिति के 142वें रविवार के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। 

इस विशेष अवसर पर बिहार में पहली बार एक साथ पांच पंडा महाराजों द्वारा गंगा मैया की महाआरती संपन्न कराई जाएगी। आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आरती में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा, गंगा मैया सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं। 

अहिरौली जैसे ऐतिहासिक स्थल पर इस प्रकार की महाआरती केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। विश्वामित्र सेना का उद्देश्य ही सनातन पुनर्जागरण है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

NSIT
Nsmch