LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar News : बक्सर में ‘सनातन जोड़ो यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले-जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी विश्वामित्र सेना

Bihar News : बक्सर में सनातन जोडो यात्रा का आज पांचवां दिन है. इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. वहीँ राजकुमार चौबे ने कहा बक्सर को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है......पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में ‘सनातन जोड़ो यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब
यात्रा का पांचवा दिन - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : रविवार को बक्सर में विश्वामित्र सेना द्वारा निकाली जा रही “सनातन जोड़ो यात्रा” का पांचवा दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन की यात्रा में कुल 100 किलोमीटर की दूरी तय की गई, और इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों का जनसमर्थन देखने को मिला। सड़क किनारे और गांव–मुहल्लों से लोग अपने घरों से निकलकर इस भव्य यात्रा का हिस्सा बने। जगह-जगह स्वागत समारोहों का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने गाड़ियों की लंबी कतारों के साथ यात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

सुबह 10 बजे यात्रा की शुरुआत प्रधान कार्यालय से हुई। 11:30 बजे महर्षि च्वयन मुनि आश्रम (महादेवा घाट, चौसा) में पूजन-अर्चन के बाद 11:45 बजे डोमाडेरवा से चौसा बाज़ार होते हुए दुर्गा मंदिर तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इसके पश्चात दुर्गा मंदिर, बारे मोड़ और चौसा गोला में स्वागत समारोह संपन्न हुए। दोपहर 2:30 बजे प्राचीन सूर्य मंदिर देवढ़िया में विशेष स्वागत सह संबोधन हुआ।

यात्रा आगे देवढ़िया, इटवा, सगरांव पुल, कजरियां पुल होते हुए गैधरा पहुंची, जहां 4:15 बजे सनातनी संबोधन हुआ। शाम को प्रसाद वितरण के बाद यात्रा नागपुर, देवी डेहरा, देवल मोड़, रामपुर, ईसापुर महावीर स्थान और चौसा गोला होते हुए पुनः प्रधान कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा बक्सर को 600 करोड़ की सौगात हमारी वर्षों की तपस्या और संघर्ष का परिणाम है। यह केवल विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि सनातनी आस्था और हमारी सांस्कृतिक विजय है। विश्वामित्र सेना निरंतर बक्सर को उसकी राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए संघर्षरत रहेगी। इस यात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सनातनी संस्कृति को जोड़ने और समाज को जागरूक करने का यह अभियान अब एक जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है।

NSIT
Nsmch