LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

BULLET TRAIN NEWS - रेलवे ने दिखाई बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे स्टेशन की झलक, लोग बोले - जो खिलाफ हैं, उन्हें इग्नोर कीजिए, काम को बताया शानदार

BULLET TRAIN NEWS - भारत में बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे स्टेशन की पहली झलक रेलवे ने दिखाई है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों ने लिखा है कि उन्हें बुलेट ट्रेन के शुरू होने का इंतजार है।

BULLET TRAIN NEWS - रेलवे ने दिखाई बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे
बुलेट ट्रेन स्टेशन की झलक- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - भारत में बुलेट ट्रेन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद से मायानगरी मुंबई के बीच शुरू होनेवाले बुलेट ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने के साथ स्टेशन के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि 2026 से भारत में बुलेट ट्रेन शुरू हो जाएगी। इन सबके बीच रेलवे ने बुलेट ट्रेन के लिए बनाए जा रहे आनंद स्टेशन का एक वीडियो पोस्ट किया  है। जिसमें स्टेशन की खूबसूरती को दिखाया गया है। 

रेलवे मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर के दृश्य दिखाए गए है। जिसमें बाहर से जहां रेलवे स्टेशन के लुक को और मॉर्डन बनाया गया है। वहीं आंदर से स्टेशन में बनी सीढ़ियां और एस्कीलेटर को भी दिखाया गया है। जबकि ड्रोन व्यू में पूरे आनंद स्टेशन का नजारा देखने को मिलता है। यह स्टेशन जल्द ही बनकर तैयार होगा। 

X पर @RailMinIndia ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- अटूट प्रगति के साथ आगे बढ़ते हुए, गति और उन्नत रेल इन्फ्रा की आधुनिक स्वर की समता गुजरात में आकार लेते हुए आनंद बुलेट ट्रेन स्टेशन। 

NSIT
Nsmch

अब स्टेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  जिसमें कुछ लोग बुलेट ट्रेन में नौकरी की डिमांड कर रहे हैं। वहीं  वहीं कुछ लोग बुलेट ट्रेन स्टेशन की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि सर बुलेट ट्रेन कब से चलेगी? दूसरे ने लिखा कि अच्छा काम करते रहिए और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करिए जो इस वर्ल्ड क्लास सुविधा के खिलाफ है।

बिहार में चलेगी बुलेट ट्रेन

गुजरात और महाराष्ट्र के बाद दूसरा बुलेट ट्रेन वाराणसी से कोलकात्ता के बीच चलाया जाएगा। जिसमें बिहार में पांच शहरों में स्टेशन बनाए जाने हैं। यह ट्रेन वाराणसी (यूपी), बक्सर, आरा, जहानाबाद, पटना, गया (बिहार), कोडरमा, धनबाद (झारखंड), आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, दानकुनी समेत कई स्टेशनों के लिए प्रस्तावित है। बुलेट ट्रेन की औसत स्पीड 280 किलोमीटर घंटा से अधिक होगी।