LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

मालदा मंडल की आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद

बरामद सामान में सोने जैसे आभूषण जैसे कंगन, चेन, लॉकेट, मंगलसूत्र, झुमके, नथ, अंगूठियां विदेशी एवं भारतीय मुद्रा शामिल हैं।

RPF of Malda Division
RPF of Malda Division- फोटो : news4nation

RPF : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक सफल अभियान चलाया, जिसमें यात्रियों के सामान की चोरी में संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा बड़ी मात्रा में संदिग्ध चोरी के सोने - चाँदी के आभूषण एवं नकदी बरामद की गई। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  मनीष कुमार गुप्ता के   मार्गदर्शन में, मालदा मंडल की आरपीएफ द्वारा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अपराध की रोकथाम तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी एवं विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।


ऑपरेशन यात्री सुरक्षा एवं ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत तथा  आशिम कुमार कुल्लू, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, मालदा के पर्यवेक्षण में, आरपीएफ, जीआरपी एवं सीआईबी की संयुक्त टीम द्वारा भागलपुर स्टेशन में समन्वित अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 19.03.2026 को यात्रियों से सोना, चाँदी एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं से संबंधित विशेष सूचना के आधार पर चलाया गया। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जब ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा–जमालपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर पहुंची, तब आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम द्वारा कोच संख्या S - 07 में सघन जांच की गई, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

Diarch GO


व्यक्तिगत तलाशी एवं आगे की जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जिसमें एक कटर ब्लेड, सोने जैसे लॉकेट एवं एक मोबाइल फोन एक व्यक्ति से तथा एक सोने जैसा लॉकेट दूसरे व्यक्ति से बरामद किया गया। आगे प्राप्त सूचनाओं के आधार पर एक संदिग्ध स्थान पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध चोरी की संपत्ति बरामद की गई।


बरामद सामान में सोने जैसे आभूषण जैसे कंगन, चेन, लॉकेट, मंगलसूत्र, झुमके, नथ, अंगूठियां आदि (विभिन्न वजन में बड़ी मात्रा में), चांदी जैसे आभूषण जैसे पायल, चेन, कंगन, सिक्के, अंगूठियां आदि, एक पीतल का कंगन तथा विदेशी एवं भारतीय मुद्रा शामिल हैं। बरामद संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹1 करोड़ है

NSIT
Nsmch


पकड़े गए व्यक्तियों एवं बरामद सामग्री को आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है। अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।