LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: अब नहीं चलेगी ऑटो चालकों की मनमानी! डीएम ने इन 5 रुटों पर तय किया किराया, जानिए क्या है पूरी खबर

Bihar News: बिहार के इस जिले में अब ऑटो चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। चालक यात्रियों से मनमाने तरीके से किराया नहीं ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने 5 रुटों पर किराया तय कर दिया है।

ऑटो
ऑटो चालकों की नहीं चलेगी मनमानी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के भागलपुर में अब ऑटो चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। प्रशासन की ओर 5 रुटों के लिए किराया तय कर दिया गया है। अब ऑटो चालक मनमाने तौर पर यात्रियों से किराया नहीं मांग पाएंगे। यदि ऑटो चालक अब तय किराया से अधिक लेते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी अनुसार बीते दिन भागलपुर के खिरीबांध पंचायत अंतर्गत फोरलेन किनारे रिक्शाडीह स्थित अस्थायी बस स्टैंड का डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह और एसएसपी शुभांक मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के सामने यात्रियों को होने वाले असुविधाओं से भी रूबरू हुए। 

पांच रूटों पर ऑटो-टोटो किराया तय

वहीं अधिकारियों के सामने आया कि ऑटो चालक बस स्टैंड तक आने-जाने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। जिसके बाद बायपास थाना में जिला प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों और ऑटो चालकों के साथ बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से किराया निर्धारण किया गया। इसके तहत बायपास से रेलवे स्टेशन, बायपास थाना से जगदीशपुर, बायपास थाना से जीरो माइल जिच्छो और बायपास थाना से पनसल्ला चौक तक के लिए किराया तय किया गया। 

Diarch GO

10 रुपए प्रति सवारी किराया तय 

इन रुट पर प्रति सवारी 10 रुपए किराया तय किया गया। बैठक में डीआरडीए निदेशक, बीडीओ अमित कुमार, सीओ सतीश कुमार, राजस्व कर्मचारी, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, खिरीबांध मुखिया अजय राय, जमनी मुखिया मो. चांद आलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही अधिकारियों ने बस स्टैंड क्षेत्र में छोटे वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए। नगर पुलिस और परिवहन विभाग को नियमित जांच अभियान चलाकर निर्धारित स्टैंड और किराया दरों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

प्रशासन का सख्त रुख 

प्रशासन का दावा है कि इन कदमों से यातायात व्यवस्था में सुधार देखा जा रहा है। साथ ही नगर निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड परिसर में चलंत शौचालय की व्यवस्था शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थायी शौचालय का निर्माण एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के बाद बिजली विभाग ने हाईटेंशन तार को ऊंचा करने के लिए नया पोल भी लगाया। 

NSIT
Nsmch