LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Bihar News : भागलपुर में टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Bihar News : भागलपुर शहर में कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Bihar News : भागलपुर में टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में लगी भीषण आ
मॉल में लगी भीषण आग- फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : शहर में कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मॉल के अंदर से उठते धुएं और आग की तेज लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि मॉल के एक कर्मी ने जैसे ही मुख्य गेट का शटर उठाया, अंदर धुआं भरा हुआ दिखाई दिया।

आग की लपटें तेज 

इसी दौरान आग की तेज लपटें भी नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह बड़ी गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से मॉल में हुए नुकसान का आकलन भी पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही किया जा सकेगा।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने संभाला मोर्चा

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छह बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद मॉल में आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट