LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Student Protest: पश्चिम चंपारण के बगहा में NEET और प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पश्चिम चंपारण के बगहा में छात्रों ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Student Protest

Student Protest: देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध की लहर अब पश्चिम चंपारण के बगहा तक पहुंच गई है। बुधवार शाम सैकड़ों छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और अपनी नाराजगी जाहिर की। यह पैदल मार्च अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर शास्त्री नगर स्थित गांधी चौक तक पहुंचा। करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। मार्च के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए और अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में शामिल नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोहैल अहमद और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि छात्र कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन जब परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें सामने आती हैं, तो छात्रों की मेहनत और उम्मीदों को बड़ा झटका लगता है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से देश की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Diarch GO

बगहा के कांग्रेस नेताओं ने छात्राओं का समर्थन किया

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस पैदल मार्च में बगहा के कांग्रेस नेताओं ने भी छात्रों का समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाएं केंद्र सरकार की विफलता को दिखाती हैं। उनका कहना था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जाना चाहिए।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार