LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने एक साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कार्यकर्ताओं ने उपलब्धियों को लेकर दी बधाई

Bihar Politics : अपने कार्यकाल के एक साल पुरे होने पर बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उनकी उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने एक साल का
सांसद ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल का एक साल पुरा होने पर प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सांसद सुनील कुमार ने उन तमाम कामों का उल्लेख किया जो इनके कार्यकाल में हुआ, होने जा रहा या  उसके लिए सांसद द्वारा प्रयास किया जा रहा। इन योजनाओं में बगहा -बेलवनिया गंडक पुल सह राजमार्ग, छितौनी तमकुही रेल लाइन का काम पुनः चालू होना, बगहा आरओबी का निर्माण पूरा, रामपुर व चीनी मिल के पास रेलवे गुमटी पर आरओबी की स्वीकृति, उड़ान योजना के तहत छोटे घरेलू विमान उडाने के लिए एयरपोर्ट विकास हेतु बाल्मीकिनगर हवाई अड्डा को राशि स्वीकृत, बगहा अनुमंडल में मिट्टी जाँच केंद्र की स्वीकृति, बगहा व नरकटियागंज अनुमंडल अस्पतालों में शव वाहन की आपूर्ति, कुशीनगर डीएम से बाँसी नदी के जलप्रवाह को लेकर हो रहा प्रयास, मसान नदी के कटाव से निजात हेतु 214 करोड़ रूपये की स्वीकृति, चखनी से रतवल के बीच चम्पारण तटबंध की मरम्मती के लिए राशि स्वीकृत अनुमंडल अस्पताल, बगहा के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति आदि शामिल हैं। 

अन्य योजनाओं में विभिन्न मौकों पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कृषि विज्ञानं केंद्र या अनुसंधान केंद्र की स्वीकृत के लिए कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर से मिलना, बाल्मीकिनगर भंसार कार्यालय को विधिवत शुरू करने के लिए वित्त राज्यमंत्री से मिलना, सोमेश्वर पर्वत पर रोपवे निर्माण हेतु प्रयास के मद्देनजर वन मंत्री का निरीक्षण,, मदनपुर स्थान को प्रसाद योजना के तहत विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकृति की प्रक्रिया में आदि योजनाओं का सांसद द्वारा उल्लेख किया गया।

Diarch GO

सांसद कुमार ने बताया कि मेरा प्रयास है कि बाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। लौरिया और सेमरा अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और जरूरी उपकरण के लिए मैं प्रयासरत हूँ। मेरे वर्तमान कार्यकाल के पहले साल में बगहा उप डाकघर की मरमती हुई, नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में डायलीसिस मशीन लगाने की स्वीकृति मिली और बगहा में स्थान मिलने पर वहाँ भी लगाया जायेगा। प्रधानमंत्री चिकित्सा राहत कोष से लगभग पाँच सौ लोगों को राहत राशि पहुंचाई गईं, सैकड़ों दिव्यांग जनों को सहाय उपकरण उपलब्ध कराये गए। सांसद ने आगे कहा कि मेरे द्वारा वन्दे भारत ट्रेन सहित कई एक्सप्रेस गाड़ियों के बगहा में ठहराव के लिए और अन्य जगहों की माँग के लिए आवाज़ उठाई गयी। इस क्रम में रेलमंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से भी मिला। रतवल-नैनहा औद्योविक पार्क के लिए मंत्री और शीर्ष अधिकारी से मिला। और भी दर्जनों योजनाएं हैं जिनको स्वीकृत कराने लिए मैं लगातार प्रयासरत हूँ। मौके पर उपस्थित जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, जितेन्द्र कुशवाहा, अशोक पटेल, दूधनाथ कुशवाहा, क्यूम अंसारी, धर्मजीत सिंह, मनीष कुमार आदि ने क्षेत्र के विकास हेतु सांसद के लगातार और ईमानदार प्रयास के लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से सांसद को धन्यवाद दिया।

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट