LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Road Accident: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 6 लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: बगहा और वाल्मीकि नगर मुख्य पथ पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदिया चाती जंगल के समीप एक अनियंत्रित ऑल्टो कार पेड़ से जा टकराई, जिससे एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Bihar Road Accident
एक ही परिवार के 6 लोग जख्मी- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ बगहा और वाल्मीकि नगर मुख्य पथ पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदिया चाती जंगल के समीप एक अनियंत्रित ऑल्टो कार पेड़ से जा टकराई, जिससे एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें एक मासूम बच्चे समेत दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

वाल्मीकि नगर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बगहा नगर के कैलाश नगर निवासी ये सभी लोग शनिवार को पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर घूमने गए थे और रात में वहीं रुके थे। सोमवार सुबह वे ऑल्टो कार में सवार होकर वापस बगहा लौट रहे थे कि इसी क्रम में अचानक हरदिया चाती के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

Diarch GO

डायल 112 ने किया रेस्क्यू, दो की हालत नाजुक

स्थानीय लोगों ने तुरंत नौरंगिया थाना और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार के गेट को लोहे की मदद से तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने बताया कि घायलों में से एक मासूम बच्चा समेत दो की हालत चिंताजनक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील करती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशिष कुमार