LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बिहार में ऑनर किलिंग का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, प्रेमी जोड़े की हत्या कर परिजनों ने पेड़ से लटकाए थे शव, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Bihar News : प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने न केवल एक युवक और युवती की जान ली, बल्कि इस दोहरे हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने के लिए एक बेहद शातिर साजिश रची...पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में ऑनर किलिंग का रोंगटे खड़े कर देने वाल
ऑनर किलिंग का खुलासा - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बगहा पुलिस जिला में मानवता को शर्मसार करने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने न केवल एक युवक और युवती की जान ली, बल्कि इस दोहरे हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने के लिए एक बेहद शातिर साजिश रची। बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि ठंडे दिमाग से की गई एक सुनियोजित हत्या थी।

मोबाइल कवर में मिला 'जबरन' लिखवाया गया सुसाइड नोट

एसपी ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पहले युवक अखिलेश यादव को बंधक बनाया और उससे जबरन एक सुसाइड नोट लिखवाया। साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उस सुसाइड नोट को अखिलेश के मोबाइल कवर में ही छिपा दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने पहले दुलारी कुमारी की हत्या की और फिर अखिलेश का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। समाज में बदनामी के डर और गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

Diarch GO

जंगल में एक ही पेड़ से लटके मिले थे दो शव

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दोनों के शवों को जंगल में ले जाकर एक ही पेड़ से लटका दिया, ताकि देखने वालों को यह महज प्रेम में विफल प्रेमी जोड़े की आत्महत्या लगे। इस मामले की शुरुआत 10 जनवरी 2026 को हुई थी जब अखिलेश की मां ने उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 22 जनवरी को ग्रामीणों ने जंगल में दोनों के शवों को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। पुलिस ने तभी से इस मामले को संदिग्ध मानते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया था।

सितंबर से रची जा रही थी हत्या की पटकथा

पुलिस की तकनीकी टीम और सर्विलांस रिपोर्ट से जो खुलासा हुआ है वह बेहद चौंकाने वाला है। जांच में सामने आया है कि इस दोहरे हत्याकांड की साजिश 8 सितंबर 2025 से ही रची जा रही थी। लड़की के पिता मदन बीन ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को ठिकाने लगाने के लिए पूरा जाल बिछाया था। 30 मार्च 2026 को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस मामले के दो नामजद आरोपियों—रामु मुसहर और जितेन्द्र निषाद उर्फ जीतन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।

NSIT
Nsmch

फरार आरोपियों के लिए पुलिस की छापेमारी तेज

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है और लड़की के पिता मदन बीन की मुख्य भूमिका की पुष्टि की है। बगहा एसपी ने कहा कि ऑनर किलिंग के इस मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम मुख्य आरोपी मदन बीन और अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में इस खुलासे के बाद से ही भारी तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है। 

आशीष की रिपोर्ट