LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : बगहा में 24 घंटे के भीतर बाघ ने किया दूसरा हमला, महिला की हुई दर्दनाक मौत, दूसरी गंभीर रूप से हुई जख्मी

Bihar News :बगहा पुलिस जिला में 24घंटे के अंदर बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वही कल के हमले मे घायल महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी है।

Bihar News : बगहा में 24 घंटे के भीतर बाघ ने किया दूसरा हमला
बाघ ने किया हमला - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बिहार के बगहा पुलिस जिला क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर बाघ के हमले की दूसरी घटना सामने आई है, जिसमें एक 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बीते कल बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस लगातार हो रही घटनाओं से सीमावर्ती इलाकों और ग्रामीणों के बीच भारी दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है।

ताजा घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 की है। मृतक महिला की पहचान रामायण चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी के रूप में हुई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उमरावती देवी यूपी-बिहार सीमा से सटे मदनपुर वन क्षेत्र के दुर्गम मिश्रौलिया रेता स्थित अपने धान के खेत में सोहनी का काम कर रही थीं। इसी दौरान पास में स्थित गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत के अंदर ले गया।

Diarch GO

खेत में आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जब यह खौफनाक दृश्य देखा तो वे बदहवास होकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भारी भीड़ और शोर-शराबा सुनकर बाघ महिला को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अत्यधिक खून बहने तथा शरीर पर गहरे जख्म होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के वन प्रमंडल-दो अंतर्गत मदनपुर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही नौरंगिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

लगातार दो दिनों में बाघ के जानलेवा हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है और बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने या खदेड़ने की मांग की है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर बाघ की मूवमेंट पर नजर रख रही है।

आशीष की रिपोर्ट