LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bagaha iftar party: बगहा में रमज़ान के 25वें दिन ईदगाह मस्जिद में इफ्तार दावत, सैकड़ों रोजेदारों ने मिलकर खोला रोज़ा

Bagaha iftar party: पश्चिम चंपारण के बगहा में रमज़ान के 25वें दिन ईदगाह मस्जिद में इफ्तार दावत का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोज़ा खोलकर अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।

Bagaha iftar party
ईदगाह मस्जिद में इफ्तार दावत- फोटो : news4nation

Bagaha iftar party: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में रमज़ान के 25वें दिन खास माहौल देखने को मिला। यहां ईदगाह मोहल्ला के मुस्लिम युवाओं की ओर से ईदगाह मस्जिद में इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिद परिसर में पहुंचे। अज़ान होने के बाद सभी ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला। इफ्तार के दौरान लोगों ने देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी मांगी।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मुस्लिम युवाओं ने बताया कि Ramadan का पवित्र महीना भाईचारे, इंसानियत और एकता का संदेश देता है। इफ्तार के इस आयोजन में सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने देश में शांति और भाईचारे की कामना की और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

 प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार