LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Prashant Kishore: बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर, पश्चिम चंपारण की पिच से शुरु होगा राजनीतिक आत्ममंथन

Prashant Kishore: चुनावी मैदान में करारी हार के बाद राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकल पड़े हैं।

Prashant Kishor Begins Bihar Tour Introspection from West Ch
बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर- फोटो : social Media

Prashant Kishore: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। चुनावी मैदान में करारी हार के बाद राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर बिहार यात्रा पर निकल पड़े हैं। 8 फरवरी से शुरू हो रही यह राज्यव्यापी यात्रा सिर्फ सियासी दौरा नहीं, बल्कि जनता के दरबार में पेश होने और खुद से सवाल-जवाब करने की कोशिश मानी जा रही है। 2025 के विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद यह यात्रा जन सुराज पार्टी के लिए संजीवनी की तरह देखी जा रही है।

प्रशांत किशोर ऐसे वक्त में मैदान में उतर रहे हैं, जब बिहार की राजनीति सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए इम्तिहान बन चुकी है। बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे आज भी जनता के ज़हन में सुलगते सवाल हैं। पीके का कहना है कि चुनावी नतीजों ने आईना दिखाया है और अब ज़रूरत है जनता की नब्ज़ टटोलने की। इसी मकसद से वे जिलों की खाक छानेंगे और सीधे आम लोगों से रूबरू होंगे।इस यात्रा का पहला पड़ाव पश्चिम चंपारण होगा। इसके बाद पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे जिलों में जन सुराज के सिपाहियों और स्थानीय अवाम से मुलाकात होगी। हर जिले में संगठनात्मक बैठकों के जरिए पार्टी की जमीनी हकीकत का जायजा लिया जाएगा। अंदरखाने की बात यह है कि चुनाव के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता मायूस हो गए थे। ऐसे में खुद पार्टी मुखिया का मैदान में उतरना, मनोबल बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

Diarch GO

प्रशांत किशोर इस यात्रा के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि हार सियासी सफर का आखिरी पड़ाव नहीं होती, बल्कि नई रणनीति गढ़ने का मौका होती है। वे गांवों, कस्बों और जिला मुख्यालयों पर जनता से सवाल पूछेंगे रोजगार कहां अटका है, पढ़ाई क्यों पिछड़ रही है और स्वास्थ्य व्यवस्था क्यों कराह रही है।

खास फोकस युवाओं पर रहेगा। रोजगार और भविष्य को लेकर युवाओं की बेचैनी को पीके लंबे समय से बिहार की सबसे बड़ी चुनौती बताते आए हैं। उनका मानना है कि जब तक अवसरों की सियासत नहीं बदलेगी, पलायन का सिलसिला नहीं थमेगा।यह बिहार यात्रा एक तरह से राजनीतिक आत्ममंथन भी है। प्रशांत किशोर खुलकर मान चुके हैं कि चुनावी रणनीति और संगठन, दोनों मोर्चों पर उनसे चूक हुई। अब देखना यह है कि यह यात्रा सियासत की बिसात पर जन सुराज को नई चाल चलने का मौका देती है या नहीं।

NSIT
Nsmch