LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

निशांत की 'सदभाव यात्रा' का वाल्मीकिनगर से होगा शंखनाद, पश्चिम चंपारण में तैयारियों को लेकर जुटे जदयू के दिग्गज

Bihar News : पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की सदभाव यात्रा की शुरुआत वाल्मीकिनगर से होने जा रही है। इस यात्रा को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। यात्रा को सफल बनाने के लिए जदयू के दिग्गज नेता जुटे है...

निशांत की 'सदभाव यात्रा' का वाल्मीकिनगर से होगा शंखनाद, पश्च
निशांत की सदभाव यात्रा को लेकर बैठक- फोटो : आशिष

Bettiah : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अपनी पहली 'सदभाव यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण की ऐतिहासिक धरती से करने जा रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि और महात्मा गांधी की कर्मभूमि वाल्मीकिनगर से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नरकटियागंज स्थित जदयू सांसद सुनील कुमार के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और यात्रा की सफलता की रूपरेखा तैयार की।

पूरे देश की निगाहें इस यात्रा पर: विधायक मंजीत सिंह 

यात्रा के जिला प्रभारी सह बैकुंठपुर (गोपालगंज) के विधायक मंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निशांत कुमार की इस 'सदभाव यात्रा' पर न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत की नजर है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में जनता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, 3 मई को निशांत कुमार वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे और 4 मई को बेतिया में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। जिले की सीमाओं पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

जौकटिया से वाल्मीकिनगर तक सड़कों पर दिखेगा उत्साह 

निशांत कुमार के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जौकटिया से लेकर वाल्मीकिनगर तक एक सौ से अधिक तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। रास्ते में कई स्थानों पर रुक-रुक कर वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

NSIT
Nsmch

पिता की राह पर निशांत: चंपारण से यात्रा की परंपरा बरकरार 

समीक्षा बैठक में सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा और बगहा एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सभी महत्वपूर्ण यात्राओं की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करते रहे हैं, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निशांत कुमार भी यहीं से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और इसके लिए जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जदयू के तमाम विंग और कार्यकर्ता बैठक में रहे मौजूद 

तैयारी बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि किस तरह जन-जन तक सदभाव का संदेश पहुँचाया जाए और यात्रा के दौरान अनुशासन और भव्यता का संतुलन बना रहे।

आशिष कुमार की रिपोर्ट