LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बगहा में की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक: खाद की किल्लत और बाढ़ की तैयारियों पर दिए कड़े निर्देश

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने शनिवार को वाल्मीकिनगर में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निपटने को लेकर कई कड़े निर्देश दिए...

प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बगहा में की विकास कार्य
प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बगहा में की समीक्षा बैठक- फोटो : आशीष

Bagha : बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह पश्चिमी चंपारण के प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन शनिवार को बगहा पहुंचे। वाल्मीकिनगर में अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने बगहा स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ बातचीत की। इस दौरान उनके साथ बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत कुमार लाला समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


खाद और यूरिया की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर रहेगी सख्त नजर

मीडिया से बातचीत के दौरान जिले में खाद और यूरिया की उपलब्धता के सवाल पर मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी के साथ इस विषय पर गहन समीक्षा की गई है। चूंकि यह जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है, इसलिए खाद की कालाबाजारी और तस्करी की आशंका हमेशा बनी रहती है। लेकिन हमारा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि केवल और केवल वास्तविक किसानों को ही उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए। जिले में खाद एवं यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है और किसानों को कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

Diarch GO


बाढ़ से निपटने के लिए संवेदनशील इलाके चिन्हित, तैयारियां पूरी

हर साल आने वाली बाढ़ की त्रासदी पर बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस वर्ष आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले संवेदनशील क्षेत्रों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील तटबंधों की मरम्मत और राहत शिविरों के लिए आवश्यक व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, कहा- देश का मान बढ़ा

मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जिसका असर पश्चिमी चंपारण में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने, वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख और मजबूत होती आर्थिक शक्ति को केंद्र सरकार की सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया।

NSIT
Nsmch


आशीष कुमार की रिपोर्ट