LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

बगहा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डकैती की साजिश रचते अंतरजिला गिरोह का किया खुलासा, हथियार और लूट के सामान के साथ 9 कुख्यात को दबोचा

बगहा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 9 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इनके पास कई हथियार और लूट के सामान को बरामद किया है....

बगहा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डकैती की साजिश रचते अंतरजिला गिर
बगहा पुलिस की बड़ी कामयाबी- फोटो : नागेन्द्र

Bagha : जिला पुलिस ने समय रहते एक बड़ी और खौफनाक आपराधिक वारदात को नाकाम करते हुए अंतरजिला अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भैरोगंज थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 9 शातिर अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से अत्याधुनिक हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी, पूर्व में लूटे गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बगहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामानंद कौशल ने इस बड़ी सफलता का आधिकारिक खुलासा किया है।


हराह नदी के किनारे बगीचे में बन रही थी डकैती की रणनीति

बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि भैरोगंज थाना पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र की हराह नदी के किनारे स्थित एक सुनसान आम के बगीचे में कुछ हथियारबंद अपराधी जमा हुए हैं। ये अपराधी किसी बड़े व्यवसायी या घर को निशाना बनाने के लिए डकैती की फाइनल रणनीति तैयार कर रहे थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी शुरू की गई।


पुलिस को देख भागने की कोशिश, जवानों ने खदेड़ कर दबोचा

गठित विशेष पुलिस टीम ने जब रात के अंधेरे में आम के बगीचे को चारों तरफ से घेरा, तो पुलिस की आहट पाकर अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों ने हथियारों के बल पर पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का पुरजोर प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी नौ अपराधियों को मौके पर ही दौड़ाकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियारों का जखीरा और संदिग्ध सामान बरामद हुआ।


तनवीर खान निकला सरगना, हालिया लूटकांडों को भी दिया था अंजाम

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। इस गिरोह का मुख्य सरगना तनवीर खान है, जो अपने गुर्गों के साथ सुनसान और एकांत जगहों पर बैठकर बड़ी वारदातों की साजिश रचता था। गिरोह का मुख्य काम हाईवे और घरों में डकैती डालना तथा लूटे गए माल को बेचकर आपस में बराबर रकम बांटना था। जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि हाल के दिनों में भैरोगंज और रामनगर थाना क्षेत्रों में हुई कई रोड रॉबरी और लूट की घटनाओं के पीछे इसी गिरोह का हाथ था।

NSIT
Nsmch


दो पिस्टल, कट्टा और नकदी सहित भारी मात्रा में सामान जब्त

पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान जब्त किया है। बरामदगी सूची में दो अत्याधुनिक पिस्टल, एक पैनी धार वाला चाकू, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो कारतूस मैगजीन, ₹11,740 नकद रुपया, पूर्व की वारदातों में लूटे गए 3 मोबाइल फोन, अपराधियों के अपने 6 अन्य स्मार्टफोन और अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस इन मोबाइलों के कॉल रिकॉर्ड्स और मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर के जरिए इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।


हत्या और लूट के मुकदमों से भरा है आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पकड़े गए अपराधियों की पहचान तनवीर खान, गुड्डू अंसारी उर्फ इफ्तेहार, नबी आलम, मुराद अली, कलाम आलम, सरफराज आलम, कुनैन अंसारी, झुंझुनू उर्फ जूना और बिट्टू जायसवाल के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि इन सभी आरोपियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास (307), लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी और रात में गृहभेदन (घर में घुसकर चोरी) जैसे कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस सफल ऑपरेशन में रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के साथ बगहा एसडीपीओ निहार भूषण और भैरोगंज थानाध्यक्ष की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।

नागेन्द्र की रिपोर्ट