LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

Bihar News : इंडो नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने भारी मात्रा में शरस बरामद किया है. वहीँ मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.........पढ़िए आगे

Bihar News : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4 कि
भारी मात्रा में चरस बरामद - फोटो : ASHISH

BETTIAH : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। नरकटियागंज कार्यक्षेत्र के अंतर्गत "डी"-समवाय मांगुराहा की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-440 से करीब 4.6 किमी भीतर भारतीय क्षेत्र में गश्त के दौरान एक तस्कर को भारी मात्रा में चरस के साथ दबोच लिया। पकड़े गए चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि एसएसबी के निरीक्षक (सामान्य) प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ सीमावर्ती इलाकों में रूटीन पैट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार जंगल के रास्ते नेपाल से भारतीय सीमा की ओर संदिग्ध स्थिति में आ रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रुकने का इशारा किया। संदेह होने पर जब बाइक की गहन तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में रखे सफेद बोरे से 8 पैकेट बरामद हुए, जिसमें कुल 4.060 किलोग्राम मादक पदार्थ चरस पाया गया।

Diarch GO

गिरफ्तार तस्कर की पहचान गौनाहा निवासी आजाद आलम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने स्वीकार किया कि वह इस खेप को नेपाल से लाकर भारत के स्थानीय बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। उसका उद्देश्य तस्करी के जरिए मोटी रकम कमाना था। एसएसबी की इस कार्रवाई ने सीमा पार से होने वाले नशीले पदार्थों के काले कारोबार को एक बड़ा झटका दिया है।

एसएसबी की टीम ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद पकड़े गए तस्कर, बाइक और बरामद चरस को अग्रिम कार्रवाई के लिए गौनाहा पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं और क्या यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा है। सीमा पर तैनात अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों और तस्करों पर नकेल कसने के लिए निगरानी और तेज कर दी गई है। खासकर जंगल और पगडंडियों वाले रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि सीमा पार से होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके। 

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट