LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

परिवहन विभाग के ईएसआई पर अवैध वसूली का आरोप, भीड़ ने बीच सड़क पर घेरा, दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Transport Department ESI: अवैध वसूली के एक वायरल वीडियो में परिवहन विभाग के ईएसआई को भीड़ ने घेरकर जमकर बवाल काटा है. वीडियो बेतिया का बताया जा रहा है.

Transport Department ESI
Transport Department ESI- फोटो : news4nation

 Transport Department ESI: परिवहन विभाग के एक प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ईएसआई) पर बेतिया में स्थानीय लोगों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. ईएसआई के स्थानीय लोगों की बहसबाजी और हाथापाई का वीडियो भी वायरल है जिसे बेतिया के बाल्मीकिनगर का बताया जा रहा है. लोगों का कथित आरोप है कि वीडियो में दिख रहा अधिकारी बिहार सरकार, परिवहन विभाग ईएसआई लिखी गाड़ी से आते हैं वाहन जांच के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जाती है.


वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने ईएसआई की गाड़ी को घेर रखा है. वे तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं. यहां तक कि इस दौरान उनके साथ हाथापाई भी की जाती है. जिस अधिकारी से लोगों की बहस हो रही है उसकी वर्दी पर कोई नेम प्लेट भी नहीं है. भीड़ ने गाड़ी को घेरकर जमकर हंगामा किया. यहाँ तक कि जब ईएसआई अपनी गाड़ी से उतरते हैं तब भी उन पर तरह तरह के आरोप लगाकर हंगामा किया जाता है. इस दौरान भारी भीड़ गाड़ी को चारो तरह से घेरे रहती है. हालांकि वायरल वीडियो की news4nation पुष्टि नहीं करता है. 

Diarch GO


डीटीओ को पता नहीं

बेतिया के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO)ललन प्रसाद से जब वायरल वीडियो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. किस अधिकारी को भीड़ ने घेरा है, इससे वे अनभिज्ञ हैं. 


कार्रवाई की मांग 

वीडियो में दिख रहे लोगों का कहना है कि ईएसआई का अवैध वसूली का खेल लगातार जारी है. इसका विरोध करने पर भी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसलिए लोगों ने उन्हें आज घेरा है. साथ ही स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

NSIT
Nsmch