LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबे आधा दर्जन बच्चे, दो की बची जान, चार लापता

Bihar News : भीषण गर्मी से बचने के लिए आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंडक में चले गए, जो स्नान के दौरान डूब गए. हालाँकि लोगों ने किसी तरह दो को बचा लिया. लेकिन 4 अभी भी लापता है.....पढ़िए आगे

Bihar News : स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबे आधा दर्जन बच्च
गंडक में डूबे बच्चे - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बगहा में चिलचिलाती धूप औऱ उमस भरी गर्मी के कारण गंडक नदी में नहाने गए कई बच्चे डूब गए। हालाँकि कुछ तो तैर क़र बाहर निकल गए। जबकि 4 बच्चे अभी भी लापता बताये गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ जुटी हुईं है। बताया जा रहा है कि ख़लवापट्टी तमकुहवा गांव से सभी बच्चे ट्रैक्टर ट्रॉली से सवार होकर गंडक नदी तट पर पहुंचे थे। जहां 42 नंबर पाया के पास ट्रैक्टर खड़ा किया गया और करीब 15 बच्चे नहाने नदी में उतर गए। 

इसी बीच आधा दर्जन बच्चे गंडक नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। जिनमें 2 लोग बाहर निकल गए। जबकि 4 बच्चे अभी भी लापता हैं। वही स्थानीय लोगो की मानें तो गंडक नदी में मगरमच्छ औऱ घड़ियाल साफ़ साफ़ दिखाई दें रहें हैं। लेकिन घटना स्थल के आस पास न तो लापता बच्चे दिख रहें हैं औऱ ना हीं उनका शव दिखाई दें रहा है। लिहाजा ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गईं है औऱ परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं मौके पर भारी भीड़ जुट गईं है।

Diarch GO

बता दें की गंडक नदी में भीतहां औऱ धनहा की सीमा पर नहाने के दौरान सेमरबारी ठोकर के पास तेज पानी के दबाव में सभी बच्चे एकाएक डूबने लगे। जिसके बाद मौके पर अफरा तफ़री मच गईं. जानकारी के मुताबिक डूबने वालों में दो बालिग़ और दो नाबालिग लड़कों के लापता होनें की सूचना है। मौके पर पुलिस और ग्रामीण मौजूद हैं औऱ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। घटना के बाद इलाके के युवाओं औऱ बच्चों में दहशत के साथ मातम का माहौल है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट