LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: भापसा नाला में मगरमच्छ का खौफ, खेत से लौट रहे किसान को खींचकर गहरे पानी में ले गया, विरोध में ग्रामीणों का हाईवे पर प्रदर्शन

Bihar News: बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुलटोला सिरिसिया गांव में रविवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।

Fear of a crocodile in Bhapsa Nala it dragged
भापसा नाला में मगरमच्छ का खौफ- फोटो : reporter

Bihar News: बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुलटोला सिरिसिया गांव में रविवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। धान की सोहनी कर घर लौट रहे 45 वर्षीय किसान केदार बैठा पर भापसा नाला पार करते समय एक खूंखार मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और जोरदार था कि किसान को बचने का मौका ही नहीं मिला और मगरमच्छ उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केदार बैठा अपने साथियों के साथ खेत से लौट रहे थे। बेलहवा–सिरिसिया कच्ची सड़क के पास भापसा नाला पार करते समय घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उन पर झपट्टा मारा। साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाया और बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते किसान पानी में ओझल हो गए।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही नौरंगिया थाना पुलिस और मदनपुर वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंच गई। नाव की मदद से नाले में किसान की तलाश के लिए गहन अभियान चलाया जा रहा है।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर मदनपुर वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा मिले।खूंखार मगरमच्छ को नाले से पकड़कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।वन क्षेत्र से सटे गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रोशन के आश्वासन और समझाइश के बाद जाम को हटाया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार खोजबीन कर रही है।केदार बैठा की इस दर्दनाक मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है और पूरे सिरिसिया गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर वन क्षेत्र से सटे गांवों में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय करने की पुरजोर मांग की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नागेंद्र प्रसाद