LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : नाला पार करने के दौरान किसान को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar News : खेत से लौट रहे किसान को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीँ वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : नाला पार करने के दौरान किसान को पानी में खींच ल
किसान को खींच ले गया मगरमच्छ - फोटो : ASHISH

BAGAHA : बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुलटोला सिरिसिया गांव निवासी 45 वर्षीय किसान केदार बैठा खेत में धान की सोहनी कर साथियों के साथ शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलहवा–सिरिसिया कच्ची सड़क के समीप स्थित भापसा नाला पार करते समय पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें गहरे पानी में खींच ले गया। 

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान के साथ मौजूद कमल उरांव, नथुनी उरांव समेत अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर और बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ केदार बैठा को लेकर गहरे पानी में ओझल हो गया। घटना की सूचना पर नौरंगिया थाना पुलिस और मदनपुर वन प्रक्षेत्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नाव की मदद से भापसा नाला में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

Diarch GO

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम किसान तथा मगरमच्छ की खोज में जुटी हुई है। किसान के पुत्र बृजेश बैठा और राजेश बैठा ने बताया कि उनके पिता खेत में धान की सोहनी करने गए थे। लौटते समय भापसा नाला पार करते हुए मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। साथियों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज मदनपुर–वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

ग्रामीण पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा, मगरमच्छ को पकड़ने और क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रोशन ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मदनपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि भापसा नाला में लगातार खोजबीन जारी है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद केदार बैठा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे सिरिसिया गांव में मातम पसरा है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट