LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Police Attack: बिहार पुलिस के जवानों को दौड़ा दौड़ा के पीटा, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से थानाध्यक्ष सहित 8 पुलिसवालों को किया घायल

Bihar Police Attack: बिहार में इन दिनों पुलिस कब और कहां पीट जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। पुलिस जाती तो है आरोपियों को पकड़ने के लिए लेकिन पीट के आ जाती है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है..

बिहार पुलिस
फिर पीटी बिहार पुलिस - फोटो : social media

Bihar Police Attack:  बिहार के पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी है। मामला पश्चिम चंपारण के नवलपुर का है। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित 8 लोग जख्मी हो गए हैं। जानकारी अनुसार ढढ़वा पंचायत के पिपरपाती गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि यहां सुबह सुबह पुलिस की टीम मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

पुलिस की लाठी-डंडों से पिटाई

जानकारी अनुसार पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जैसे ही उसके दरवजे पर पहुंची वैसे ही परिजन पुलिस टीम पर टूट पड़े। फिर क्या था ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा के पीटा। इस घटना में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष सहित 8 पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगापट्टी सीएचसी में सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अन्य आरोपी घर से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाशी की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Diarch GO

खबर अपडेट हो रही है....