LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar New Airport: बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट ! 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, जानिए कहां से उड़ान भरेंगे विमान, कब तक होगा तैयार?

Bihar New Airport: बिहार को जल्द ही एक और हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। इसकी जानकारी सांसद ने दी है। 25 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

 एयरपोर्ट
बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट - फोटो : social media

बिहार को जल्द ही एक और एयरपोर्ट मिलने वाला है। सांसद ने 25 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट विकास की घोषणा की है। बताया जा रहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। दरअसल, वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट जनता के सामने पेश की। बगहा स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने दर्जनों योजनाओं की जानकारी दी और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

एयरपोर्ट को मिलेगा विस्तार

सांसद ने बताया कि उड़ान योजना के तहत वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रारंभिक चरण में यहां से 19 सीटर विमान का परिचालन होगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में एयरपोर्ट 76 एकड़ में फैला है, जिसे 303 एकड़ तक विस्तार देने के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है।

Diarch GO

मरीन ड्राइव व कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना

उन्होंने बताया कि मनुवापुल-रतवल-रजवटिया मार्ग का विस्तार करते हुए गंडक नदी किनारे मरीन ड्राइव के रूप में विकसित किया जाएगा। जो मंगलपुर होते हुए बगहा शहर से होकर गुजरेगा। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। साथ ही यूपी के बेलवनिया तक पुल बनाने की योजना है। जिससे बिहार-यूपी की दूरी घटेगी।

धार्मिक पर्यटन और सड़क संपर्क को बढ़ावा

सांसद ने बताया कि, पनियहवा–मदनपुर मार्ग को मोटर योग्य बनाया जाएगा। मदनपुर मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल किया जाएगा। सोमेश्वर पहाड़ पर रोपवे निर्माण का आश्वासन मिला है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

NSIT
Nsmch

रेल कनेक्टिविटी और स्टेशन विकास

उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर और बगहा रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही फ्लैग कोड लागू किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट से जल्द चलेगी, सांसद ने बगहा में ठहराव के लिए रेल मंत्री से बातचीत की है। साथ ही अमृत भारत योजना में बगहा को शामिल करने का प्रयास जारी है।