LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बेतिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दादी-पोती की हुई मौत, मवेशी की गयी जान

Bihar News : बेतिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दादी पालती की मौत हो गयी. वहीँ मवेशी झुलस गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दादी
दादी पोती की मौत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : जिले के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के परसा गांव में दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया,जिसमें दादी-पोती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास में बंधी एक गाय भी झुलसकर मर गई। घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है। मिली जानकारी के अनुसार,परसा पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी स्व. शिवनाथ पाल की 50 वर्षीय पत्नी मुसमात सुदामा देवी अपनी 11 वर्षीय पोती पिंकी कुमारी (पिता - लाल साहब पाल) के साथ फूस के बने बंगला में बैठी थीं। 

दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे बंगला पर गिर पड़ी। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहीं बंधी गाय भी झुलसकर दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया। 

Diarch GO

अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों और एक मवेशी की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से आपदा राहत कोष से मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि लोग खराब मौसम में सावधानी बरत सकें। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परसा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट