LATEST NEWS

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

Begusarai Fire: बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट बना तबाही की वजह, मीटर से उठी चिंगारी, सिलेंडर धमाके के बाद चार घर राख

Begusarai Fire: बेगूसराय जिले में बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते भीषण अग्निकांड का रूप ले लिया।...

Short Circuit Sparks Blaze 4 Family Homes Gutted
शॉर्ट सर्किट से तबाही - फोटो : reporter

Begusarai Fire: बेगूसराय जिले में बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते भीषण अग्निकांड का रूप ले लिया। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव स्थित गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को लगी आग ने एक ही परिवार के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत दिनेश सहनी के घर में लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से हुई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और सूरज कुमार, भोला कुमार तथा राजा कुमार के घर भी आग की जद में आ गए। देखते ही देखते चारों घर जलकर खाक हो गए।

इस अग्निकांड में एक मोटरसाइकिल, साइकिल, नगदी, सोने-चांदी के जेवर, अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत घर का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी कुछ ही पलों में राख के ढेर में तब्दील हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस और बिहार अग्निशमन सेवा की मिनी कॉल-101 टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक दी गई।राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि प्रशासन नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया में जुटा है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली सुरक्षा और शॉर्ट सर्किट से बचाव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री