LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बेगूसराय में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, तीन महिला पुलिसकर्मी सहित 5 जवान हुए जख्मी

Bihar News : बेगूसराय में छापेमारी करने आगयी पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. इस घटना में तीन महिला पुलिस सहित पण जवान जख्मी हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शरा
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में तीन महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद जमकर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी भी किया है। साथ ही साथ कई गाड़ियों को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। 

वहीं पुलिस के द्वारा   गोलीबारी की भी जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा के उद्देश्य पुलिस के द्वारा फायरिंग की गई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौलाडीह की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब पीने और बेचने का काम चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। तभी पुलिस टीम पर हमला हो गया। 

Diarch GO

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस जबरन लोगों को उठाकर ले जा रही थी और मारपीट करने लगी। तभी लोग उग्र हो गये और जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज पुलिस ने कर दिया और उसके बाद पब्लिक भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया। और इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। 

हालांकि इस घटना के बाद कई थाने के  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट