LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव ! सुबह सुबह जदयू नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय में सुबह सुबह बेखौफ अपराधियों ने जदयू के छात्र नेता को गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 गोली मारी
जदयू के छात्र नेता को मारी गोली - फोटो : प्रतीकात्मक

बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जदयू के छात्र नेता को अपराधियों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि छात्र नेता सुबह सुबह जिम जा रहे थे इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने जदयू के छात्र नेता को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र नेता की हालत गंभीर है। 

जदयू के छात्र नेता को मारी गोली 

जानकारी अनुसार पूरा मामला जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह जब छात्र नेता जिम जा रहे थे तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार गोली लगने से जदयू के छात्र नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

Diarch GO

जिम जाने के दौरान मारी गोली 

घायल छात्र नेता की पहचान सोनू कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार सुबह रोज की तरह अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के दावे हो रहे फेल 

बता दें कि, प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम हो रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय से सामने आई खबर पुलिस कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर रही है। पुलिस के अपराध पर लगाम कसने की तमाम दावे फेल हो रहे हैं। 

NSIT
Nsmch