LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, निरीक्षण से लौट रहे तीन अधिकारी घायल, डीएम-एसपी ने लिया हालचाल

बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसे में जिले के तीन वरीय अधिकारियों के घायल होने की खबर है. तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

 Road accident in Begusarai

Begusarai : बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी (CO) राहुल कुमार और ओएसडी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी एक ही वाहन से सिमरिया घाट निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में सीओ राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर, डीटीओ राजीव कुमार के पैर और रीढ़ की हड्डी में चोट, जबकि ओएसडी रंजीत कुमार को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों अधिकारियों को तुरंत बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Diarch GO


घटना की सूचना मिलते ही डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल तीनों अधिकारी खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।


प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं इस हादसे से जिले के प्रशासनिक हलकों में चिंता और सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है।


अजय शास्त्री की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch