LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर ठगती थी महिला, बेगूसराय पुलिस ने 'फर्जी दरोगा' निशु कुमारी को दबोचा

पुलिस के हत्थे चढ़ी फर्जी दारोगा निशु कुमारी के नाम से पुलिस अधिकारी बनी थी लेकिन असली नाम कजोमा कुमारी है। वह मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव निवासी विपिन सिंह की पुत्री है।

खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर ठगती थी महिला, बेगूसराय पुलिस ने

बिहार के बेगूसराय के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को सब इंस्पेक्टर (SI) बताकर लोगों से ठगी और वसूली कर रही थी। यह महिला काफी समय से निशु कुमारी के नाम से फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर इलाके में अपना रौब जमा रही थी। उसने बाकायदा पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट और पुलिस से जुड़े अन्य साजो-सामान तैयार कर रखे थे। वह वर्दी पहनकर बाहर निकलती थी ताकि लोग उसे असली पुलिस अधिकारी समझें और इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर वह लोगों से पैसे ऐंठती थी।

आरोपी महिला की पहचान

गिरफ्तार महिला की असली पहचान कजोमा कुमारी के रूप में हुई है, जो विपिन सिंह की पुत्री है। उसके बैंक पासबुक के अनुसार वह मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमरपुर की रहने वाली है, लेकिन वह मुफसिल थाना क्षेत्र के संत नगर में किराए के मकान में रह रही थी।

ठगी का तरीका: मजबूरी का बहाना

महिला लोगों को झांसे में लेने के लिए अक्सर अपनी मजबूरी का नाटक करती थी। ठगी के शिकार हुए एक रिटायर्ड बीएसएफ (BSF) कर्मी ने बताया कि महिला ने उनसे जरूरत बताकर अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये लिए थे। एक बार तो उसने फोन कर रोते हुए यहाँ तक कह दिया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उसे तुरंत पैसों की जरूरत है।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

महिला के मकान मालिक और आसपास के लोगों को तब शक हुआ जब सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुँचकर अपने पैसे वापस मांगने लगे। लोगों ने उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब मौके पर पहुँचकर उसकी आईडी चेक की, तो वह फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया और उसकी वर्दी व अन्य सामान जब्त कर लिए।

NSIT
Nsmch