LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

कोर्ट की डिग्री भी नहीं आई काम! 'खूनी' हुआ जमीनी विवाद: गेहूं काटने को लेकर चली गोलियां, एक को लगी गोली, कई घायल

Begusarai Land Dispute Firing - बेगूसराय के भगवानपुर में 9 कट्ठा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष। गेहूं काटने के विवाद में जमकर चली गोलियां, एक को लगी गोली, कई घायल। डीएसपी कर रहे मामले की जांच।

कोर्ट की डिग्री भी नहीं आई काम! 'खूनी' हुआ जमीनी विवाद: गेहू

Begusarai - बिहार के बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर गोलियां गूंजी हैं। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित जोकिया बहियार का है, जहां 9 कट्ठा जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में उपेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जबकि कई अन्य लोग खून से लथपथ होकर खेत में ही गिर पड़े।

कोर्ट की डिग्री और गेहूं की फसल पर विवाद

पीड़ित पक्ष के निर्मल चौधरी का दावा है कि विवादित जमीन पर उन्हें न्यायालय से डिग्री मिल चुकी है और उन्होंने ही वहां गेहूं की फसल बोई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के सोनू चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी और रामलाल चौधरी अपने समर्थकों के साथ हथियारों से लैस होकर जबरन गेहूं काटने और उसकी दाऊनी करने पहुंच गए। जब निर्मल चौधरी अपने परिजनों के साथ विरोध करने पहुंचे, तो घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।

फायरिंग और धारदार हथियार से हमला, दो की हालत नाजुक

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं बल्कि धारदार हथियारों से भी हमला किया। घटना में उपेंद्र चौधरी को गोली लगी है, जबकि 60 वर्षीय उमेश चौधरी, संतोष चौधरी और खुद निर्मल चौधरी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से दो की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच हमलावर फरार होने में सफल रहे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई और डीएसपी की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष के निर्देश पर तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार और भगवानपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

गांव में पसरा सन्नाटा, दहशत में ग्रामीण

रसलपुर में हुई इस गोलीबारी के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद के कारण पहले भी तनाव होता रहा है, लेकिन इस तरह की हिंसक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

रिपोर्ट: अजय शास्त्री, बेगूसराय