LATEST NEWS

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

  • Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3 जख्मी
  • Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3

  • Darbhanga Police Team Attacked
  • Bihar crime: नाबालिग को छिपाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्रकार भी पिटा,जमकर बरसे

  • कटिहार DM
  • Bihar News: कटिहार DM का अनोखा अंदाज! बच्चों को पढ़ाया, जमीन पर बैठकर खाया खाना, खुद धोई जूठी

  • Bihar MLC Election
  • अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश के घर हुई JDU के शीर्ष नेताओं की बड़ी बैठक ! MLC चुनाव

Bihar School News : बिहार के स्कूल में जलेबी घोटाला, हेडमास्टर पर हुई कार्रवाई, पुलिस भी पहुंची, ग्रामीणों ने काटा जमकर बवाल

Bihar School News : बिहार में अबतक कई घोटाले देखने को मिले हैं. लेकिन राज्य के स्कूल में पहली बार जलेबी घोटाला सामने आया है. जिसको लेकर हेडमास्टर साहब पर गाज गिर गयी है....पढ़िए आगे

Bihar School News : बिहार के स्कूल में जलेबी घोटाला, हेडमास्
जलेबी घोटाला - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय पूरनचक सलेमपुर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेबी नहीं बांटना भारी पड़ गया। बच्चों की शिकायत पर आज सोमवार को सुबह 10 बजे स्कूल खुलते ही ग्रामीण स्कूल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। 

ग्रामीण एवं उपस्थित शिक्षक के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार पर आरोप लगाया गया की झंडोत्तोलन के बाद बच्चों को बिना जलेबी का ही घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की एवं अन्य व्यवस्था भी स्कूल में खराब होने का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमरपुर के द्वारा जांच कर आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से प्रभार से मुक्त कर दिया गया।

Diarch GO

साथ ही शिक्षक प्रीति कुमारी को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार दिया गया एवं आलोक कुमार को 24 घंटे के अंदर प्रभार प्रतिवेदन अधो हस्ताक्षरी को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम स्कूल पहुंची और मामला को समझा बुझाकर शांत किया। इसी क्रम में एक छात्रा ने कहा कि एक जलेबी के लिए हमारे स्कूल में पुलिस तक आ गई।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट