Bihar News : बांका में आंगनबाड़ी केंद्र में भराए जा रहे माई बहिन योजना के फॉर्म, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, लोगों ने सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bihar News : बांका में कांग्रेस की ओर से अभी से माई बहिन योजना के फॉर्म भराए जा रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में आंगनबाड़ी केंद्र में भराए जा रहे माई ब
माई बहिन योजना - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के अमरपुर प्रखंड के कुशमाहा पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 9 के केंद्र संख्या 7 पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, जहां सेविका गुंजन भारती पदस्थापित हैं, उसमें खुलेआम कांग्रेस पार्टी की “माई बहन मान योजना” के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज़ फॉर नेशन नहीं करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कार्य सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर ही किया जा रहा है। जबकि नियम के मुताबिक, किसी भी सरकारी भवन में किसी राजनीतिक दल की योजना या उससे जुड़ी कोई गतिविधि चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा योजना का प्रचार और फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जारी रहने से सरकारी व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Diarch GO

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लाभार्थियों को केंद्र पर बुलाकर फार्म भरवाया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका और प्रशासनिक लापरवाही उजागर होती है। इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोगों की मांग है कि इस पर तत्काल संज्ञान लेकर जांच की जाए और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आगामी चुनावों से पहले सरकारी संस्थानों की निष्पक्षता बनी रहे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट