Banka Crime: बांका के बेलडीहा गांव में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, पेट में आर-पार हुई गोली, मायागंज अस्पताल रेफर

Banka Crime: बांका जिले के बेलडीहा गांव में युवक मोहित कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे मायागंज मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Banka Crime
बांका में युवक को लगी गोली!- फोटो : news4nation

Banka Crime: बांका के धौरैया थाना अंतर्गत बेलडीहा गांव में सोमवार (16 जून 2025) की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मायागंज मेडिकल कॉलेज, भागलपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बेलडीहा गांव निवासी दिगंबर मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। मोहित अपनी पत्नी के लिए दवा लेकर धोरैया बाज़ार से लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह शिव मंदिर के पास पुल के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली मोहित के पेट में लगकर आर-पार हो गई, जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा।

Diarch GO

सड़क पर पड़ा था पीड़ित

सूचना के अनुसार, मोहित को सड़क पर पड़ा देख डायल-112 की गश्ती पुलिस टीम ने उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया।

गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही धोरैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार और एसआई राजीव कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट