LATEST NEWS

  • Bihar IPS Officer: बिहार के IPS जितेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,  केंद्र में संभालेंगे इस महत्वपूर्ण विभाग की  कमान
  • Bihar IPS Officer: बिहार के IPS जितेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र में संभालेंगे इस महत्वपूर्ण

  • Patna Police attacked
  • Patna Crime: पटना में फिर खाकी पर हमला, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

  • Bihar MLC Election 2026: बिहार का सियासी दंगल और पर्पल पेन का चक्रव्यूह, 10 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्यता,  MLC चुनाव में सियासी पारा हाई,दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार का सियासी दंगल और पर्पल पेन का चक्रव्यूह, 10 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्यता,

  • Crime News: सेक्स टॉयज, नशीली दवाएं बना लिव-इन कैदखाना ! पढ़िए जिस्म, जुर्म और जकड़न का खौफनाक खेल,अंडरवियर में कारोबारी की लाश और फरार मॉडल श्रद्धा के वे राज, जो उड़ा देंगे होश!
  • Crime News: सेक्स टॉयज, नशीली दवाएं बना लिव-इन कैदखाना ! पढ़िए जिस्म, जुर्म और जकड़न का खौफनाक खेल,अंडरवियर

  • Patna Kidnapping Case
  • Patna Kidnapping Case: पटना में फिल्मी अंदाज में अपहरण , भागलपुर से सकुशल मिला कौशलेंद्र, 7 अपहरणकर्ता गिरफ्तार,

Patna High Court: जाली नोट केस में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NIA कोर्ट का जमानत आदेश किया रद्द

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने जाली भारतीय मुद्रा बरामदगी से जुड़े मामले में एनआईए की विशेष अदालत के जमानत से इनकार करने वाले आदेश को निरस्त करते हुए आरोपी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। ...

Patna High Court

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने जाली नोट बरामदगी मामले में एनआईए की विशेष अदालत के जमानत नहीं देने के आदेश को निरस्त करते हुये आरोपी सरफराज उर्फ मुजफ्फर अहमद वानी को तत्काल छोड़ने का आदेश दिया। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद और जस्टिस सुनील दत्ता मिश्रा की खंडपीठ ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग निवासी  सरफराज उर्फ मुजफ्फर अहमद वानी की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद 30 पन्ने का  फैसला दिया।

पूर्वी चंपारण के बंजारिया थाना कांड संख्या 229/2024 दिनांक 05.09.2024 से जुड़ा है।बाद में यह मामला गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए  को सौंप दी गई। 5 सितंबर, 2024 को शाम साढ़े पांच  बजे एएसआई  इंद्रजीत पासवान को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की लाल मोटरसाइकिल से नकली नोट लेकर आ रहे हैं। 

Diarch GO

एनएच-28ए पर खरवा पूल के पास पुलिस ने मोहम्मद नजर सद्दाम, मोहम्मद वारिस और मोहम्मद जाकिर हुसैन को पकड़ा। तलाशी में 500 के कुल 390 जाली नोट, कीमत 1,95,000 रुपये बरामद किये गए। बाइक का इंजन-चेसिस नंबर मिटा हुआ पाया गया।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से जाली नोट लाते हैं और राजेश साहनी के जरिए दिल्ली के रास्ते जम्मू-कश्मीर निवासी सरफराज वानी को सप्लाई करते हैं।बिहार पुलिस ने 24 अकटुबर ,2024 को चारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।पुलिस ने आवेदकों को अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल में एफआईसीएन (जाली भारतीय मुद्रा) की पीडीएफ, वॉयस क्लिप और चैट मिली। एनआईए के विशेष न्यायालय  ने 15 जुलाई, 2025 को आवेदक की नियमित जमानत खारिज कर दी।

NSIT
Nsmch

हाईकोर्ट में बहस के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आवेदक  मौके पर गिरफ्तार नहीं हुआ,बल्कि उसे जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। वह मुर्गी पालन और ई-कॉमर्स में पैसा निवेश करने के कारण नजर सद्दाम के संपर्क में आया था। कोर्ट को बताया गया कि आवेदक को गिरफ्तारी के आधार लिखित में नहीं दिया गया। वही एनआईए की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने  माना कि आवेदक को गिरफ्तारी के लिखित आधार की प्रति नहीं दी गई।

कोर्ट ने कहा अपने फैसले में कहा कि एनआईए ने यह साबित करने में विफल रहा कि गिरफ्तारी के आधार लिखित में दिया गया।यही नहीं ,बडगाम के सीजेएम के ट्रांजिट रिमांड आदेश 13, सितम्बर 2024 में केस डायरी और रिमांड की प्रति दो घंटे पहले आरोपी को देने का कोई संकेत नहीं है। इससे आरोपी को जमानत आवेदन दाखिल करने में बाधा हुई।कोर्ट ने इस आधार पर गिरफ्तारी को अवैध ठहराते निचली अदालत के आदेश को निरस्त करते हुए आवेदक को जमानत बांड पर तत्काल छोड़ने का आदेश दिया। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को उसकी उपस्थिति के लिए उचित शर्तें लगाने का पूरा छूट दिया।