LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Fire News: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग, 50 लाख की दो मशीनें खाक

Bihar Fire News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में देवीसराय मोड़ के समीप स्टील लेजर कटिंग मशीन के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।....

Massive Fire
गोदाम में भीषण आग- फोटो : reporter

Bihar Fire News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देवीसराय मोड़ के समीप स्टील लेजर कटिंग मशीन के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये कीमत की दो CNC लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। गोदाम में रखे अन्य सामान को मिलाकर कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आग विनायक लेजर कटिंग के गोदाम में लगी। संचालक गौरी विश्वकर्मा के पुत्र सौबेंद्र कुमार के अनुसार, गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सौबेंद्र को दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हालात इतने गंभीर थे कि गोदाम के अंदर जाना भी मुमकिन नहीं था। इसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।

गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आग को आसपास स्थित दूसरे प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

NSIT
Nsmch

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी दो महंगी CNC लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इसके अलावा मशीनों से जुड़े उपकरण, कच्चा माल और अन्य सामान भी जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक अग्निकांड में दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, वास्तविक नुकसान कितना हुआ है, इसका विस्तृत आकलन अभी नहीं किया गया है।प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है।

दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी मिली है। संचालक की ओर से फिलहाल थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन भी सामने आएगा।इस भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर औद्योगिक और व्यावसायिक गोदामों में अग्निसुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान से जुड़ी तमाम जानकारी जुटाने में लगे हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय